Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भाजपा नेता विद्या मणि सिंह का जनसंपर्क अभियान:'गांव चलो अभियान' के तहत...

भाजपा नेता विद्या मणि सिंह का जनसंपर्क अभियान:’गांव चलो अभियान’ के तहत दुदराछ, बडकुईया और तरेता में घर-घर पहुंचे

#बस्ती_न्यूज

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के ‘गांव चलो अभियान’ के तहत भाजपा नेता विद्या मणि सिंह ने पकड़ी जई मंडल के ग्राम सभा दुदराछ, बडकुईया और तरेता में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी दी। अभियान के दौरान, विद्या मणि सिंह ने बताया कि सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है, जिनका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। इस जनसंपर्क अभियान में बूथ समिति के कार्यकर्ता भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने गांव के प्रत्येक घर तक पहुंचकर सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया और लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत कराया। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया और सरकार की योजनाओं की सराहना की। इस अभियान के माध्यम से पार्टी ने अपने संगठन को मजबूत करने और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने का प्रयास किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments