कोठीभार थाने की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम ने शनिवार को सिसवा नगरपालिका क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य बालक एवं बालिकाओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना था। इस कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें महिला हेल्पलाइन नंबर 181, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी-वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट और मिशन शक्ति से संबंधित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अभियान में बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूकता फैलाई गई। लोगों को 1090, 1076, 181, 112 और 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों से भी अवगत कराया गया। इस जागरूकता अभियान में महिला उपनिरीक्षक लकी पटेल और महिला कांस्टेबल विंध्यवासिनी शुक्ला ने सक्रिय भूमिका निभाई।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा में मिशन शक्ति जागरूकता अभियान:महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी दी गई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












