Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)एसएसबी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए किया योगाभ्यास:100 दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम...

एसएसबी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए किया योगाभ्यास:100 दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम के तहत पथलहवा में आयोजन


महाराजगंज। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 22वीं वाहिनी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास का आयोजन किया। यह आयोजन कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में समवाय पथलहवा में शनिवार को किया गया। यह 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए चल रहे 100 दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम का हिस्सा था। इस योगाभ्यास सत्र में सहायक कमांडेंट श्री सैफबान. ऐन. की उपस्थिति में समवाय के सभी अधीनस्थ अधिकारियों और बलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एक प्रशिक्षित योग शिक्षक के निर्देशन में सूर्य नमस्कार, कपालभाति, अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न योग आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों को नियमित योग के महत्व, इसके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों और तनाव मुक्ति में इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बलकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाना था।कार्यक्रम में अनुशासन, एकरूपता और जोश का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। अंत में, सभी कार्मिकों ने योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। यह योगाभ्यास कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा और सभी प्रतिभागियों में सकारात्मक ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments