HomeHealth & Fitnessनौतपा बेअसर, पहले ही दिन पांच डिग्री गिरा पारा, 45 से 40...

नौतपा बेअसर, पहले ही दिन पांच डिग्री गिरा पारा, 45 से 40 डिग्री पहुंचा तापमान

  • आने वाले नौ दिनों में और राहत की उम्मीद

लखनऊ सोमवार हिन्दू पंचांग के अनुसार माने जाने वाले नौतपा की शुरुआत हो गई। वहीं हिन्दू पंचांग के अनुसार सबसे नौ गर्म रहने वाले दिनों के पहले ही दिन पारा लगभग पांच डिग्री गिर गया। बीते सप्ताह हर दिन पारा लगभग 44 से 45 डिग्री रहा है। वहीं सोमवार को यह तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम का अनुमान लगाने वाले संस्थानों के मुताबिक़ आने वाले दो दिन गर्मी रहेगी। इसके बाद लोग राहत की सांस ले सकेंगे।  

दरअसल, हिंदू ज्योतिष और पंचांग के अनुसार साल के 9 सबसे गर्म दिन को नौतपा कहा जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस दिन सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं। इस दौरान सूर्य की किरणें सीधी पृथ्वी पर पड़ती हैं, जिससे भीषण गर्मी और लू का प्रकोप होता है। यह अवधि हर साल 25 मई से 2 जून तक मानी जाती है।

 
नौतपा के दिनों में तापमान सामान्य से काफी अधिक बढ़ जाता है और पारा कई बार 45 से 50 डिग्री के पार पहुंच जाता है। धार्मिक और वैज्ञानिक मान्यता: धार्मिक मान्यता के अनुसार, यदि नौतपा में सूर्य जमकर तपता है, तो मानसून के दौरान अच्छी बारिश होती है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से, इस समय तापमान के अधिक होने से हवा का दबाव कम होता है, जो मानसून को आकर्षित करने और अच्छी बारिश के लिए अनुकूल माना जाता है। वहीं इस बार नौतपा का असर फीका सा नजर आया।
 
नौतपा के पहले दिन तापमान लगभग पांच डिग्री गिर गया। मौसम का अनुमान लगाने वाले संस्थानों के मुताबिक़ आगामी दो दिन में तापमान मात्र दो डिग्री बढ़ेगा। इसके बाद सीधे 7 डिग्री गिर जाएगा। बादलों के कारण धुप काम रहेगी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने की संभावना है। जो गर्मी के दिनों में राहत देने वाला है। 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments