Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)राप्ती बैराज मधवापुर घाट पर नदी पूजन:गंगा दशहरा पर ग्रामीण पुरुष, महिलाएं...

राप्ती बैराज मधवापुर घाट पर नदी पूजन:गंगा दशहरा पर ग्रामीण पुरुष, महिलाएं और बच्चों ने गंगा मैया का पूजन-अर्चन किया


श्रावस्ती में गंगा दशहरा के अवसर पर राप्ती बैराज मधवापुर घाट पर एक भव्य नदी पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। एकल अभियान के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष, महिलाएं और बच्चों ने श्रद्धापूर्वक गंगा मैया का पूजन-अर्चन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एकल अभियान के अंचल अध्यक्ष राम रूप गुप्ता और महिला समिति की आभा मिश्रा ने किया। उन्होंने गंगा मैया की आरती और विधि-विधान से पूजन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को “जल है तो जीवन है” का संदेश दिया गया। सभी को नदी, तालाब और अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम में एकल अभियान के पदाधिकारी, संच प्रशिक्षक, आचार्य और व्यास कथाकार राधेश्याम महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखने की अपील की। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और कल्याण मंत्र के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments