Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बंगाल में भाजपा ने जीत दर्ज की:बस्ती में कार्यकर्ताओं ने विक्रमजोत में...

बंगाल में भाजपा ने जीत दर्ज की:बस्ती में कार्यकर्ताओं ने विक्रमजोत में मनाया जश्न

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के अमोढ़ा खास में भाजपा की चार राज्यों में जीत के बाद विक्रमजोत क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी जाहिर की। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर विक्रमजोत भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य भानु प्रताप सिंह और पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम बिहारी पाण्डेय सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर पार्टी की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा जनता के समर्थन का परिणाम बताया। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद”, “अमित शाह जिंदाबाद” और “योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद” के नारे लगाकर माहौल को जोशीला बना दिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह जीत देश में विकास और सुशासन की नीतियों पर जनता की मुहर है। इस दौरान क्षेत्र के कई कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए आगे भी जनसेवा के कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments