Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गौर ब्लॉक में पूर्व विधायक के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा:भाजपा कार्यकर्ताओं और...

गौर ब्लॉक में पूर्व विधायक के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा:भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने देशभक्ति के साथ हिस्सा लिया

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के कप्तानगंज विधानसभा के गौर ब्लॉक में भाजपा के पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा गौर ब्लॉक से शुरू होकर चकचई चौराहे तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और क्षेत्रवासियों ने हिस्सा लिया। यह तिरंगा यात्रा गौर ब्लॉक से होते हुए गौर बाजार, ब्रिजगौर ब्लॉक परिसर और ओवर ब्रिज से गुजरी। हाथों में तिरंगा लिए हुए लोगों ने देशभक्ति का उत्साह प्रदर्शित किया। यात्रा में पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ला के साथ वरुण पांडे, पंडित अमन शुक्ला और राधेश्याम जयसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। यह यात्रा गौर ब्लॉक परिसर से ओवर ब्रिज चकचई चौराहे तक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments