#बस्ती_न्यूज
बस्ती में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार दोपहर 2:00 बजे नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ (NAY) द्वारा एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। शिविर का संयोजन जिला संयोजक शास्वत श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष भावेष पाण्डेय ने रक्तदान के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने सभी स्वस्थ नागरिकों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया। रक्तदाताओं ने शहीदों की स्मृति को नमन किया इस शिविर में युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने कारगिल के शहीदों की स्मृति को नमन करते हुए राष्ट्रसेवा और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। रक्तदान करने वालों में संगीता यादव, रूपेश त्रिपाठी, गुरनाम सिंह, आशुतोष श्रीवास्तव, अमित पाण्डेय, अश्वनी मिश्रा, अंकुर उपाध्याय, आशुतोष त्रिपाठी, भावेष पाण्डेय, अमित श्रीवास्तव, कपीन्द्र मिश्र और शास्वत श्रीवास्तव सहित कई अन्य स्वयंसेवक शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बताया कि कारगिल विजय दिवस केवल सैनिकों के शौर्य और बलिदान को याद करने का दिन नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों के माध्यम से प्रत्येक नागरिक देश और समाज की सेवा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकता है। शिविर के समापन पर नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ (NAY) ने सभी रक्तदाताओं, बस्ती चैरिटेबल ब्लड बैंक और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से रक्तदान के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति और मानव सेवा का संदेश भी दिया गया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित:युवाओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, स्वस्थ लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












