बहराइच में क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में ठाकुर हुकुम सिंह किसान पीजी कॉलेज में भारत-नेपाल खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस महोत्सव में आयोजित ‘रन फॉर राम’ मैराथन दौड़ में बालक वर्ग में बॉबी कुमार और बालिका वर्ग में वेनिका रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महोत्सव का शुभारंभ प्रांत प्रचारक कौशल और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सतीश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैराथन दौड़ के बालिका वर्ग में वेनिका रावत प्रथम, कल्पना अवस्थी द्वितीय और दिव्या मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, बालक वर्ग में बॉबी कुमार ने प्रथम, किशन लाल ने द्वितीय, अजीत वर्मा ने तृतीय, सर्वेश ने चतुर्थ और सत्यम त्रिपाठी ने पंचम स्थान हासिल किया। अन्य प्रतियोगिताओं में रस्साकस्सी महिला वर्ग में केडीसी बहराइच विजेता और स्टेडियम उपविजेता रहा। पुरुष वर्ग में मिहींपुरवा ने जीत दर्ज की, जबकि टाइगर टीम उपविजेता रही। तीरंदाजी प्रतियोगिता के महिला वर्ग में कविता कुमारी विजेता बनीं और पुरुष वर्ग में विष्णु दयाल उपविजेता रहे। कबड्डी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया। पहले सेमीफाइनल में पयागपुर टीम ने स्टार स्पोर्ट्स प्रथम को 25-8 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में स्टार स्पोर्ट्स सेकंड ने नेपाल को 21-20 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह, अवनीश सिंह, पदम सिंह चौधरी, विधायक सुभाष त्रिपाठी, कार्यक्रम आयोजक सुरेश प्रताप सिंह चौहान, सत्य प्रकाश सिंह सत्या, जिला महामंत्री रणविजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष डिंपल जैन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार पांडे ने किया।
रन फॉर राम मैराथन में बॉबी कुमार, वेनिका रावत विजेता:बहराइच में भारत-नेपाल खेल महोत्सव में युवाओं ने दिखाया दमखम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












