श्रावस्ती जिले के दिकौली ग्राम सभा में स्थित बुढ़वा बाबा प्रांगण में ‘बड़े पुरुष’ की दरगाह पर एक मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में दूर-दूर से सैकड़ों श्रद्धालु माथा टेकने और अपनी मनोकामनाएं मांगने पहुंचे। यह क्षेत्र थाना सोनवा और ब्लॉक गिलौला के अंतर्गत आता है। मेले में आए श्रद्धालुओं ने दरगाह पर अपनी आस्था व्यक्त की। स्थानीय लोगों का मानना है कि यहां सच्चे मन से अर्जी लगाने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। स्थानीय निवासियों राम कुमार, संतोष और मुस्कान ने बताया कि यह मेला हर साल आयोजित किया जाता है और इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।
श्रावस्ती की डिकौली दरगाह पर मेला:सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे, माथा टेका और मनोकामनाएं मांगीं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












