बहराइच जिले के नवाबगंज क्षेत्र में अवधूत गांव और शंकरपुर मार्ग के बीच बनी एक पुलिया की छत लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। पुलिया की दोनों ओर की रेलिंग भी टूटी हुई है, जिससे बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह क्षतिग्रस्त पुलिया कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि संबंधित अधिकारी इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों में मेराज अहमद, वकील अहमद, रशीद अहमद, शब्बीर अहमद और पप्पू सहित अन्य लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग से पोर्टल के माध्यम से शिकायतें दर्ज कराई हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। एक ओर जहां सरकार सड़कों और पुलों की मरम्मत के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर नवाबगंज क्षेत्र की यह पुलिया अधिकारियों की अनदेखी का शिकार बनी हुई है।
बहराइच में पुलिया की छत क्षतिग्रस्त:नवाबगंज-शंकरपुर मार्ग पर बड़े हादसे का खतरा, जिम्मेदार बेखबर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












