Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के छावनी में बंदरों का आतंक बढ़ा:लोग परेशान, अयोध्या से लाकर...

बस्ती के छावनी में बंदरों का आतंक बढ़ा:लोग परेशान, अयोध्या से लाकर छोड़ने का आरोप

#बस्ती_न्यूज

छावनी कस्बे में बंदरों की बढ़ती संख्या स्थानीय निवासियों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। क्षेत्र की सड़कों, राम जानकी मार्ग, सर्विस रोड और पूरे कस्बे में बंदरों के झुंड देखे जा रहे हैं, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। कस्बेवासियों के अनुसार, इन बंदरों के कारण घरों की छतों पर कपड़े सुखाना मुश्किल हो गया है। बंदरों के झुंड में चलने से बच्चों के काटने का खतरा भी बना रहता है। यह समस्या छावनी कस्बे के साथ-साथ आसपास के गांवों में भी धीरे-धीरे फैल रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि अयोध्या की तरफ से बंदरों को लाकर यहां छोड़ा जा रहा है। उनका कहना है कि कुछ साल पहले तक यहां बंदरों की संख्या काफी कम थी, लेकिन अब यह दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिससे स्थिति गंभीर होती जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments