Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में युवक ने किया सुसाइड:पत्नी से झगड़े के बाद अलग कमरे...

बस्ती में युवक ने किया सुसाइड:पत्नी से झगड़े के बाद अलग कमरे में सोया था, सुबह फंदे से लटका मिला शव

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में शनिवार सुबह करीब सात बजे एक युवक का शव उसके कमरे में पंखे से फंदे के सहारे लटका मिला। युवक की पहचान हिमांशु के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला दुबौलिया थाना क्षेत्र के भिउरा गांव का है। शुक्रवार रात हिमांशु का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद वह पत्नी से अलग होकर दूसरे कमरे में सोने चला गया था। शनिवार सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया, तो परिजनों ने अंदर जाकर देखा। वहां हिमांशु पंखे से लटका हुआ मिला, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। बताया गया है कि हिमांशु खेती-किसानी का काम करता था और अपने परिवार के साथ गांव में ही रहता था। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। दुबौलिया थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments