#बस्ती_न्यूज
बस्ती (हर्रैया): आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बस्ती पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी (CO) स्वर्णिमा सिंह और हर्रैया थानाध्यक्ष संजय कुमार ने पुलिस बल के साथ जनपद बस्ती के विभिन्न कांवड़ मार्गों और ड्यूटी पॉइंट्स पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी से कर्तव्य निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष ब्रीफिंग भी की, जिसमें महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।पुलिस बल को भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की सख्त हिदायत दी गई। अधिकारियों ने कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनकी यात्रा को बाधा रहित बनाने के लिए मौके पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।सभी ड्यूटी पॉइंट्स पर तैनात जवानों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कांवड़ यात्रा को लेकर बस्ती पुलिस अलर्ट:मार्गों और ड्यूटी प्वाइंट्स पर सघन चेकिंग, CO और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












