सिंदुरिया के मुंडेरा कलां गांव में निचलौल रोड स्थित साहू ट्रेडर्स की दुकान में शुक्रवार देर रात चोरी हो गई। चोर शटर का ताला तोड़कर करीब 20 हजार रुपये नकद और महत्वपूर्ण कागजात ले गए। चोरों ने दुकान से फर्राटा पंखा, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक और दुकान से संबंधित अन्य जरूरी कागजात भी चुरा लिए। दुकान संचालक के अनुसार, चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। दुकान में घुसने से पहले उन्होंने बाहर लगी लाइट तोड़ दी। इसके बाद सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त कर रिकॉर्डिंग वाला डीवीआर भी चुरा लिया। शनिवार सुबह दुकान संचालक संजय गुप्ता जब दुकान खोलने पहुंचे, तो शटर का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा हुआ था और नकदी समेत अन्य सामान गायब था। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी और तहरीर दी। इस घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल है। लोगों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की है। थानाध्यक्ष निर्भय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
दुकान से 20 हजार नकद, जरूरी कागजात चोरी:सिंदुरिया में शटर का ताला तोड़कर वारदात
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












