Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)आईपीएल कर्मचारी की मौत, पत्नी ने प्रबंधन पर आरोप लगाए:सिसवा चीनी मिल...

आईपीएल कर्मचारी की मौत, पत्नी ने प्रबंधन पर आरोप लगाए:सिसवा चीनी मिल प्रबंधन ने कहा-स्थायी नियुक्ति पर हो रहा था विचार


महराजगंज में इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) की सिसवा इकाई में कार्यरत कर्मचारी अरविंद सिंह की मौत के बाद उनकी पत्नी ने मिल प्रबंधन पर मानसिक प्रताड़ना और नौकरी से हटाने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। मामले में पत्नी भानुप्रिया सिंह ने कोठीभार थाने में तहरीर देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। भानुप्रिया सिंह के अनुसार, उनके पति आईपीएल की सिसवा इकाई के चिकित्सालय में करीब 22 वर्षों से कार्यरत थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले करीब एक वर्ष से यूनिट हेड और एचआर की ओर से उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था और नौकरी से हटाने की बात कही जा रही थी। तहरीर के मुताबिक, करीब चार माह पहले प्रबंधन कमेटी ने अरविंद सिंह को बिना विधिक नोटिस के पद से हटा दिया था। इसके बाद उन्होंने श्रम आयुक्त, गोरखपुर मंडल के न्यायालय में वाद दायर किया था, जो वर्तमान में विचाराधीन है। पत्नी का आरोप है कि इसके बाद प्रबंधन की ओर से उन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया गया। भानुप्रिया ने बताया कि 5 अगस्त की शाम कुछ कर्मचारी उनके घर पहुंचे और अरविंद सिंह से मुकदमा वापस लेने की बात कही। आरोप है कि इसी दौरान विवाद हुआ और अरविंद सिंह की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उनका उपचार कराया, लेकिन 7 अगस्त को उनकी मृत्यु हो गई। कोठीभार थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मिल के यूनिट हेड दीपेंद्र कुमार और एचआर संजय श्रीवास्तव ने आरोपों के संबंध में बताया कि अरविंद सिंह सिजनली कर्मचारी थे और परमानेंट नियुक्ति की मांग कर रहे थे, जिस पर विचार किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में मिल प्रबंधन मृतक के परिवार के साथ है और परिजनों के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments