#बस्ती_न्यूज
बस्ती के गौर बाजार से शुक्रवार को सावन माह के अवसर पर कांवड़ यात्रियों का एक जत्था रवाना हुआ। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए अपनी यात्रा पर आगे बढ़े। इस जत्थे में सचिन शुक्ल और अश्वनी शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री शामिल थे। यात्रा के दौरान गौर बाजार ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंज उठा। कांवड़ यात्रियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक करने और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना के साथ यह धार्मिक यात्रा प्रारंभ की। श्रद्धालुओं ने बताया कि सावन में भगवान शिव की आराधना और कांवड़ यात्रा का विशेष धार्मिक महत्व है। उन्होंने आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ यात्रा पूरी करने का संकल्प लिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
गौर बाजार से कांवड़ यात्रियों का जत्था रवाना:हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












