Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)फोरलेन केसरिया हुआ, कांवरियों के लिए स्वास्थ्य शिविर:अयोध्या से जल लेकर पहुंचे...

फोरलेन केसरिया हुआ, कांवरियों के लिए स्वास्थ्य शिविर:अयोध्या से जल लेकर पहुंचे कांवरिए, जगह-जगह भंडारे का भी आयोजन

#बस्ती_न्यूज

शनिवार को अयोध्या से जल लेकर भारी संख्या में कांवरिए छावनी कस्बे पहुंचे। इससे पूरा फोरलेन केसरिया रंग में रंग गया। कांवरियों की सुविधा के लिए छावनी थाना परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक शिविर लगाया गया। पीएचसी छावनी के फार्मासिस्ट डॉ. शैलेंद्र शांडिल्य और स्टाफ नर्स प्रिया व रितिका ने दर्द व बुखार से पीड़ित कांवरियों को दवाएं दीं। चोटिल कांवरियों की मरहम-पट्टी भी की गई। इसके अतिरिक्त, छावनी, रेड़वल और सोनबरसा सहित कई स्थानों पर स्थानीय समाजसेवियों द्वारा कांवरियों के लिए सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर बाद छावनी कस्बे में छावनी तिराहे और शहीद स्मारक के आसपास कांवरिए विश्राम करते देखे गए। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए छावनी पुलिसकर्मी जगह-जगह तैनात रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments