Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रूपगढ़ ग्राम पंचायत में सड़कों पर गंदगी का अंबार:सफाई व्यवस्था ठप होने...

रूपगढ़ ग्राम पंचायत में सड़कों पर गंदगी का अंबार:सफाई व्यवस्था ठप होने से ग्रामीणों को परेशानी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के विक्रमजोत विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत रूपगढ़ में सड़कों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सफाई व्यवस्था ठप होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में एक सफाई कर्मचारी तैनात है, लेकिन वह हफ्ते या पंद्रह दिन में एक बार ही आता है। सड़कों पर कभी झाड़ू नहीं लगाया जाता। ग्रामीणों का आरोप है कि कर्मचारी कभी-कभार घास-फूस और पेड़-पौधे सुखाने वाली दवा का छिड़काव कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लेता है। गांव में सूखे और गीले कचरे के लिए दो डिब्बों वाली एक रिक्शा भी उपलब्ध है। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि इस रिक्शा का उपयोग भी बहुत कम होता है। उनके मुताबिक, सफाई कर्मचारी इसे दो-तीन महीने में एक बार प्रधान के घर से निकालता है, कुछ सड़कों पर घूमता है और फिर वापस पुरानी जगह पर खड़ा कर अपनी मोटरसाइकिल से चला जाता है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments