HomeHealth & Fitnessबंद कमरे में मिले प्रेमी जोड़े के शव, जांच में हत्या और...

बंद कमरे में मिले प्रेमी जोड़े के शव, जांच में हत्या और आत्महत्या का शक

ग्रेटर नोएडा : घटना नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के तुगलपुर की है. यहां गुड्डू पासवान उर्फ गोलू (30) अपनी लिव-इन पार्टनर ज्योति के साथ किराए के मकान में रहता था. पुलिस को देर रात एक बंद कमरे से दुर्गंध आने की सूचना मिली थी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कमरा अंदर से बंद था. दरवाजा तोड़ने पर अंदर गुड्डू का शव फंदे से लटका मिला, जबकि ज्योति का शव पास ही पड़ा था बताया जा रहा है कि ज्योति एक निजी अस्पताल में हाउसकीपिंग का काम करती थी, लेकिन पिछले 20 दिनों से वह अस्पताल नहीं गई थी.

गुड्डू कोई काम नहीं करता था. स्थानीय लोगों ने दोनों को पिछले दो दिनों से नहीं देखा था. ये दोनों देवरिया जिले के रहने वाले थे और लगभग तीन साल पहले किराए पर रहने आए थे.

पड़ोसियों के अनुसार, दोनों के बीच अक्सर गुड्डू के बेरोजगार होने को लेकर झगड़ा होता था. ज्योति नौकरी करती थी, लेकिन जब उसने भी काम छोड़ दिया तो घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया, जिससे उनके बीच विवाद और बढ़ गया था. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.

नॉलेज पार्क थाना प्रभारी ने बताया कि रात्रि में कमरे से बदबू आने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा गया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था.  

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments