निचलौल ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा बैठवलिया हनुमान मंदिर के पास मुख्य सड़क पर स्थित एक पुलिया दो महीने से क्षतिग्रस्त है। इसके कारण बहुआर-निचलौल मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षतिग्रस्त पुलिया के चलते दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है। यह स्थिति किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है। मार्ग बंद होने से रोजाना सैकड़ों लोगों को लंबी दूरी तय कर दूसरे रास्तों से जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, यह मार्ग दर्जनों गांवों को जोड़ता है और वर्तमान में शादी-विवाह का लगन होने के कारण लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। पुलिया की मरम्मत न होने से जोखिम लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों में इस समस्या को लेकर गहरा आक्रोश है। प्रभाकर जयसवाल, मनीष जायसवाल, व्यास मुनि, दिवाकर मिश्र, रामाकांत, वशिष्ठ मुनि, बृजभान, लाल बिहारी और छत्रधारी यादव सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने उच्च अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री के पोर्टल तक इसकी शिकायत की है। ग्रामीणों ने मांग की है कि पुलिया का निर्माण कार्य तत्काल शुरू किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मरम्मत नहीं हुई तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बैठवलिया हनुमान चौराहे पर पुलिया क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित:दो माह से मरम्मत नहीं, ग्रामीणों ने की तत्काल निर्माण की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












