बृजमनगंज थाना परिसर में थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने समस्त पुलिसकर्मियों और कार्यालय कर्मचारियों के साथ साप्ताहिक बैठक की। इस दौरान पिछले सात दिनों के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित पुलिसकर्मियों के कार्यों पर बिंदुवार चर्चा हुई। इस दौरान उन्हें आ रही समस्याओं को भी सुना गया। इसके अतिरिक्त, मेस में खाने की गुणवत्ता पर भी बातचीत की गई। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने उपस्थित पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी-अपनी बीट के मामलों को जितनी जल्दी हो सके, संपादित कर लें। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल सूचित करें, ताकि उनके स्तर से सहयोग कर कार्य को जल्द पूरा कराया जा सके। इस साप्ताहिक बैठक में उप निरीक्षक तारकेश्वर वर्मा, निरंजन राय, आलोक यादव, राजन, महिला उप निरीक्षक अर्चना यादव, प्रीति वर्मा, कांस्टेबल संदीप कुमार, अरविंद खरवार और महिला कांस्टेबल बेबी सहित दर्जनों पुलिसकर्मी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बृजमनगंज थानाध्यक्ष ने साप्ताहिक बैठक में कार्यों की समीक्षा की:पुलिसकर्मियों को बीट के मामले जल्द निपटाने के निर्देश दिए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












