दिकौली ग्राम सभा में मुख्य मार्ग पर नाले की पटिया टूट जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग थाना सोनवा और ब्लॉक गिलौला क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। स्थानीय लोगों के अनुसार पटिया टूटने से रास्ता बाधित हो गया है, जिससे आने-जाने में दिक्कत हो रही है। वहीं खुले नाले से लगातार दुर्गंध फैल रही है, जिससे आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि खुले नाले के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। इस समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्राम प्रधान ने बताया कि टूटी हुई पटिया को जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा। वहीं ग्रामीण राम कुमार, राजन, शिवम, छोटू और मुकेश ने प्रशासन से जल्द समाधान कराने की मांग की है।
दिकौली में मुख्य रास्ते पर टूटी नाले की पटिया:दुर्गंध के कारण राहगीरों का निकलना मुश्किल, जल्द मरम्मत की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












