Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में बुजुर्ग पर सांड का हमला:खेत में गए किसान गंभीर रूप...

श्रावस्ती में बुजुर्ग पर सांड का हमला:खेत में गए किसान गंभीर रूप से घायल, परिवार में मचा कोहराम


श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र के पटखौली खुर्द गांव में एक बुजुर्ग किसान पर सांड ने हमला कर दिया। खेत में गए किसान इस अचानक हुए हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। सांड के हमले से किसान के शरीर से काफी खून बहने लगा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना एंबुलेंस को दी। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से घायल किसान को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) इकौना ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत उपचार शुरू किया। इस घटना के बाद गांव में आवारा सांडों के आतंक को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा सांड को पकड़वाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments