HomeHealth & Fitnessजनपद संभल में साढ़े छह बीघा सरकारी जमीन पर बनी 50 साल...

जनपद संभल में साढ़े छह बीघा सरकारी जमीन पर बनी 50 साल पुरानी मजार और कब्रों पर चला बुलडोजर

संभल  । जनपद संभल में सरकारी भूमि पर बनीं एक मजार और छह कब्रों को बुलडोजर से गिरा दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। शनिवार की शाम यह कार्रवाई की गई। लेखपाल अभिनव बंसल की रिपोर्ट के आधार पर तहसीलदार गुन्नौर रवि सोनकर के आदेश पर अवैध कब्जा हटाने के लिए टीम बनाई गई थी।

टीम में नायब तहसीलदार अनुज कुमार को प्रभारी बनाया गया, जबकि राजस्व निरीक्षक गवेन्द्र सिंह और जाहरी सिंह को सहायक के रूप में शामिल किया गया। लेखपाल अभिनव बंसल, रमेश चंद्र, अभिषेक सत्यभान सिंह और हरकिशोर भी टीम का हिस्सा थे।

इस विषय में जानकारी देते गुन्नौर तहसीलदार रवि सोनकर ने बताया कि यह ढाका की साढ़े 06 बीघा भूमि है। यह सार्वजनिक आरक्षित श्रेणी में आती है। इस पर कुछ अस्थायी निर्माण, थोड़ी नींव और मजार व कब्रें बनाकर कब्जा किया गया था।

उन्होंने बताया पूर्व में कब्जाधारियों को सूचित किया गया था, लेकिन उनके द्वारा कब्जा नहीं हटाया गया। यह लगभग साढ़े 06 से 07 बीघा जमीन 03 गाटा संख्याओं में फैली है। इसके आंशिक भाग पर अतिक्रमण था। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ और भारी पुलिस बल की मौजूदगी से शांति व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

वहीं इस विषय में जानकारी देते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया कि बाबा सलाहउद्दीन ढाक वाले पीर बाबा की मजार लगभग 50 साल पुरानी थी। इसके अलावा, इरशाद हुसैन की कब्र 150 साल पुरानी, अनवरी बेगम की कब्र वर्ष 2019 की, चौधरी सलार बख्श की कब्र वर्ष 1995 की और चौधरी पीर बख्श की कब्र 45 साल पुरानी बताई गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments