#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले में गुरुवार रात एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा रात करीब 10 बजे डिलिया चौराहे के समीप हुआ। एक बाइक आगे चल रहे टेम्पो को ओवरटेक करने का प्रयास कर रही थी, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर गिर गए। हादसे में कृष्णा भगौती निवासी विष्णु (18) पुत्र रामलखन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार भरपुरौआ महसो निवासी साहिल (17) पुत्र विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल साहिल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक विष्णु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार और ओवरटेक के दौरान हुआ, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में शोक छा गया। गांव और आसपास के क्षेत्र में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और सड़क सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में ओवरटेक के दौरान बाइक पिकअप से टकराई:18 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर घायल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












