#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले में शनिवार सुबह बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर एक सवारी बस और ट्रेलर के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में 17 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। यह घटना सोनहा थाना क्षेत्र के मलपुरवा गांव के पास लगभग 9:00 बजे हुई। गौरा चौकी, जनपद गोंडा से सवारियां लेकर बस्ती जा रही बस मलपुरवा गांव के पास यात्रियों को उतारने के लिए रुकी थी। तभी पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। बस में सवार लगभग 40 यात्रियों में से 15 लोगों को मामूली चोटें आईं, जबकि दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर घायलों की पहचान पिरैला नरहरिया, थाना सोनहा निवासी 48 वर्षीय रुपइया (पत्नी मंसूर अली) और सुरगा पुरवा, थाना लालगंज, बस्ती निवासी राजाराम (पुत्र गुदर) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर 112, असनहरा और सोनहा पुलिस मौके पर पहुंची। मामूली रूप से घायल हुए 15 यात्री एक निजी वाहन से अपने घर चले गए। वहीं, गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए अपने साथ ले गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में बस-ट्रेलर टक्कर, 17 लोग घायल:दो गंभीर, 15 को मामूली चोटें; पुलिस ने वाहन जब्त किए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












