HomeHealth & Fitnessनीट एडमिशन के नाम पर पांच लाख की ठगी, कंसल्टेंसी के तीन...

नीट एडमिशन के नाम पर पांच लाख की ठगी, कंसल्टेंसी के तीन लोगों पर मुकदमा

लखनऊ। सरोजनीनगर इलाके में नीट मेडिकल में एडमिशन दिलाने के नाम पर 5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदनीपुर जिले के हल्दिया निवासी संजीव कुमार वर्मा ने लखनऊ स्थित एक कंसल्टेंसी फर्म के तीन लोगों पर यह आरोप लगाया है।

सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के स्काई हाई एजुकेशन ऑफिस, जेबी मेट्रो हाईट, ट्रांसपोर्ट नगर से जुड़े विनय मौर्य, रिसेप्शनिस्ट प्राची और संजय के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। पीड़ित का आरोप है कि इन लोगों ने मेडिकल कॉलेज में सीट दिलाने का भरोसा देकर पैसे लिए और बाद में टालमटोल करने लगे।

संजीव वर्मा के अनुसार, उनकी बेटी रितिषा वर्मा नीट मेडिकल 2025 की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान कंसल्टेंट फर्म की रिसेप्शनिस्ट प्राची ने उनसे संपर्क किया और बताया कि उनकी संस्था कई वर्षों से एमबीबीएस व एमडी में प्रवेश दिलाने का कार्य कर रही है। प्राची ने रितिषा को लखनऊ कार्यालय बुलाया, जहां संजय नामक व्यक्ति ने एडमिशन प्रक्रिया और कॉलेजों की जानकारी दी।

आरोप है कि संजय और विनय मौर्य ने रजिस्ट्रेशन और एडमिशन प्रक्रिया का हवाला देते हुए शुरुआत में एडवांस राशि जमा करने को कहा। पीड़ित ने अलग-अलग तारीखों पर फोनपे और बैंक ट्रांसफर के जरिए कुल 5 लाख रुपये विनय मौर्य के खाते में जमा किए। पैसे लेने के बाद आरोपियों ने रजिस्ट्रेशन होने की बात कहकर और धनराशि मांगी, लेकिन कोई काम नहीं किया। जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे, तो वे टालमटोल करते रहे और अब तीनों के मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं। संजीव वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments