Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बृजमनगंज में किशोरी से छेड़छाड़ का मामला:मां की तहरीर पर चार लोगों...

बृजमनगंज में किशोरी से छेड़छाड़ का मामला:मां की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज


बृजमनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। किशोरी रात में शौच के लिए गई थी, तभी स्कूल के पास बैठे कुछ लोगों ने उसे अकेला पाकर छेड़छाड़ की। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के समय किशोरी का परिवार उसकी बुआ के घर शादी में गया हुआ था। परिवार के घर लौटने पर किशोरी ने उन्हें आपबीती सुनाई। इसके बाद, पीड़ित किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि मां की तहरीर पर गांव के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र, लखन, मिथुन और लालचंद के रूप में हुई है। इन सभी के विरुद्ध छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments