महराजगंज के नौतनवा में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में यूरिया की अवैध तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत नौतनवा पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर की गई। 66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और नौतनवा पुलिस की संयुक्त टीम सीमा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। आराजी सरकार उर्फ बैरिहअवा गांव के पास बार्डर रोड पर एक पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। जांच में वाहन से 40 बोरी यूरिया खाद बरामद हुई। वाहन चालक से यूरिया के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रथम दृष्टया यह मामला यूरिया की अवैध तस्करी कर नेपाल ले जाने का प्रतीत हुआ। पुलिस ने तत्काल खाद को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने चालक दीपक कुमार (निवासी कुसहा, थाना कोल्हुई), वाहन स्वामी राजेश (निवासी वार्ड नंबर-15 सरोजनी नगर, थाना नौतनवा) और सोनू यादव (निवासी आराजी सरकार उर्फ बैरिहअवा, थाना नौतनवा) के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर खाद, खाद्यान्न और अन्य आवश्यक वस्तुओं की अवैध तस्करी रोकने के लिए लगातार संयुक्त अभियान चलाए जा रहे हैं। सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि तस्करी में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की विवेचना जारी है और आगे की जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में यूरिया तस्करी, तीन पर केस दर्ज:भारत-नेपाल सीमा पर 40 बोरी खाद बरामद, कृषि अधिकारी ने कराई FIR
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












