#बस्ती_न्यूज
छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मलौली गोसाई गांव में एक शादी समारोह के दौरान एक 11 वर्षीय बालक को कैटरिंग ठेकेदार ने तंदूर में फेंक दिया। इस घटना में बालक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर छावनी पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित बालक की पहचान चमन (11) पुत्र संतोष के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गोंडा जनपद के नवाबगंज थानांतर्गत दुर्जनपुर का निवासी है। चमन बचपन से ही अपनी मां के निधन के बाद बस्ती के छावनी थानांतर्गत बाघानाला स्थित ननिहाल में रह रहा है और कक्षा दो में पढ़ता है। वह बुधवार को अपनी नानी के साथ मलौली गोसाई गांव में रिश्तेदारी की शादी में शामिल होने आया था। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में अतिथियों के भोजन का प्रबंध चल रहा था। इसी दौरान चमन बार-बार खाना बनाने वाले स्थान पर जा रहा था और उसने एक-दो बार रसगुल्ले निकाल लिए। आरोप है कि बालक के बार-बार रसगुल्ले निकालने से कैटरिंग का ठेकेदार भड़क गया। उसने चमन को पकड़ लिया और डराने के इरादे से उसका सिर तंदूर के ऊपर रखते हुए धमकी दी कि दोबारा आने पर उसे तंदूर में फेंक देगा। इसी बीच, चमन ठेकेदार के हाथ से छूट गया और सीधे जलते हुए तंदूर में जा गिरा। इस घटना में चमन का चेहरा और कमर तक का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। मौके पर अफरातफरी मच गई। परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अयोध्या ले गए, जहां से गुरुवार को उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना के बाद कैटरिंग का ठेकेदार मौके से फरार हो गया। छावनी थानाध्यक्ष चंदन ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी है। पुलिस पीड़ित परिवार की तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कैटर्स ने बालक को तंदूर में फेंका:शादी में रसगुल्ला निकालने पर, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












