Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सीडीओ ने रुधौली में विकास कार्यों की जांची व्यवस्थाएं:पोखरे के सौंदर्यीकरण, पर्यटन...

सीडीओ ने रुधौली में विकास कार्यों की जांची व्यवस्थाएं:पोखरे के सौंदर्यीकरण, पर्यटन स्थल की गुणवत्ता पर दिए निर्देश

#बस्ती_न्यूज

बस्ती साउघाट के गौरा चौराहा के रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी श्री सार्थक अग्रवाल ने रुधौली विधानसभा क्षेत्र के पैड़ा चौराहा पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। पर्यटन स्थल का लिया जायजा उन्होंने जिला पंचायत द्वारा कराए जा रहे पोखरे के सौंदर्यीकरण कार्य और राजकीय पौधशाला, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग-पैड़ा में विकसित हो रहे पर्यटन स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत और अवर अभियंता जिला पंचायत भी मौजूद थे। सीडीओ ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और सौंदर्यीकरण से संबंधित व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया। कार्य समयबद्ध तरीके से करने के निर्देश उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके से और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। ये विकास कार्य क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय लोगों और आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेंगे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments