बहराइच डीएम के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सुनील कुमार धनवंता ने नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण किया। पूर्व नगर पालिका परिषद नानपारा की नसीबुन निशा की शिकायत के बाद यह जांच की गई, जिसमें अस्पताल में कई अव्यवस्थाएं पाई गईं। नसीबुन निशा ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर शिकायत की थी। इस पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीडीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित कर जांच के आदेश दिए थे। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) बहराइच संजय कुमार और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नानपारा मोनालीसा जौहरी भी उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने जनरेटर व्यवस्था, दवाओं की कमी, खराब एटीएम मशीन और एक्स-रे टेक्नीशियन के अभाव में बंद पड़ी एक्स-रे सेवा सहित विभिन्न बिंदुओं पर गहन जांच की। जांच के बाद, सीएमओ बहराइच ने सोमवार से अस्पताल में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया है।
नानपारा सीएचसी का सीडीओ ने निरीक्षण किया:डीएम के निर्देश पर हुई जांच, मिलीं कई अव्यवस्थाएं
RELATED ARTICLES












