Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में तालाब में डूबकर बालक की मौत:बचाने गया भाई गंभीर, स्कूल...

श्रावस्ती में तालाब में डूबकर बालक की मौत:बचाने गया भाई गंभीर, स्कूल से लौटते समय हुआ हादसा


श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने गया उसका बड़ा भाई घायल हो गया। घटना भोजपुर के पास लक्ष्मणपुर गांव की है। स्कूल से लौटते समय हुआ हादसा
लक्ष्मणपुर निवासी रोहित (10), पुत्र सज्जन, प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणपुर में कक्षा 5 का छात्र था। वह शनिवार दोपहर स्कूल से लौटने के बाद अपने भाई मोहित (12) और चचेरी बहन चांदनी के साथ भोजपुर स्थित नवनिर्मित मकान की ओर जा रहा था। पानी भरे गड्ढे में गिरा, भाई बचाने कूदा
रास्ते में ईंट पथाई के लिए खोदे गए गड्ढे में पानी भरा था। उसी दौरान रोहित का पैर फिसला और वह गहरे पानी में डूबने लगा। भाई को डूबता देख मोहित उसे बचाने के लिए गड्ढे में कूद गया, लेकिन वह भी डूबने लगा। ग्रामीणों ने निकाला, एक की गई जान
चचेरी बहन चांदनी ने शोर मचाकर परिजनों और ग्रामीणों को बुलाया। मौके पर पहुंचे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद मोहित को बाहर निकाला। वहीं, रोहित को काफी देर बाद खोजकर निकाला गया और निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहित का इलाज जारी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना पर सेमरी तरहर चौकी प्रभारी गुलाबचंद चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिनगा भेज दिया है। चौकी प्रभारी गुलाबचंद चौधरी ने बताया… घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments