Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पानी टंकी पर रील बनाने गए 3 लड़के गिरे:एक की मौत, 2...

पानी टंकी पर रील बनाने गए 3 लड़के गिरे:एक की मौत, 2 घायल, दो ऊपर ही फंसे; सीढ़ी टूटने से हादसा


जनपद मुख्यालय स्थित काशीराम आवास परिसर में शनिवार दोपहर एक हादसा हुआ। पानी की ऊंची टंकी पर रील बनाने चढ़े पांच बच्चों में से तीन सीढ़ी टूटने से नीचे गिर गए। इस घटना में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को तुरंत माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों ने बताया कि दोनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें गहन निगरानी में रखा गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। घटनास्थल पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। हादसे के बाद भी दो बच्चे पानी की टंकी के ऊपर फंसे हुए थे। उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। राहत कार्य में पोकलैंड मशीन का उपयोग किया गया है, और गोरखपुर से भी भारी मशीन मंगाई जा रही है ताकि बच्चों को जल्द से जल्द सुरक्षित नीचे उतारा जा सके। प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर पूरे बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने परिसर की जर्जर संरचनाओं की जांच करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments