#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के बभरौली गांव निवासी चंदन तिवारी ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर 54वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। चंदन की सफलता को लेकर ग्रामीणों और शुभचिंतकों में उत्साह देखा जा रहा है। शनिवार को जब चंदन तिवारी अपने घर पहुंचे तो छावनी तिराहे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। स्वागत कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक मौजूद रहे। छावनी तिराहे से परिवारजनों और क्षेत्रवासियों ने चंदन तिवारी के साथ जुलूस की शक्ल में राम जानकी मार्ग से उनके पैतृक गांव बभरौली तक यात्रा की। पूरे रास्ते लोगों ने उनका अभिनंदन किया और सफलता पर शुभकामनाएं दीं। गांव पहुंचने पर भी उनका जोरदार स्वागत किया गया। युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत ग्रामीणों ने कहा कि चंदन तिवारी की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनकी मेहनत, लगन और संघर्ष ने यह साबित कर दिया कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर प्रयास से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। इस अवसर पर डॉ. राजवंत सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रवीन कुमार, अनादि मिश्र, अजय चौहान, जगमोहन तिवारी, डब्बू तिवारी, दयानाथ तिवारी, थ्यामनरायन, राकेश तिवारी, चन्द्रमणि सिंह, रमाकांत सिंह, उमंग पाण्डेय, प्रेमनाथ तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने चंदन तिवारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बिहार पीसीएस में चयनित हुए चंदन तिवारी:54वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान, गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
RELATED ARTICLES












