Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खुनियांव में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित:विभिन्न केंद्रों पर 245 मरीजों को...

खुनियांव में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित:विभिन्न केंद्रों पर 245 मरीजों को मिला उपचार


सिद्धार्थनगर जनपद के खुनियांव ब्लॉक अंतर्गत विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में कुल 245 लाभार्थियों को स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श, निःशुल्क दवा वितरण तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धोबहा पर डॉ. प्रियांशु पाण्डेय के नेतृत्व में 32 मरीजों का उपचार किया गया। बल्लीजोत केंद्र पर डॉ. संतोष राय एवं फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार उपाध्याय की टीम ने 35 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। पचमोहनी में डॉ. अमरेन्द्र चौरसिया एवं फार्मासिस्ट ध्रुव कुमार चौधरी द्वारा 29 मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया गया। वहीं बढ़या केंद्र पर डॉ. देवव्रत राव एवं फार्मासिस्ट राजाराम पाण्डेय की देखरेख में 35 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। मिठौवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. संजय गुप्ता एवं फार्मासिस्ट डी.बी. राय द्वारा 42 मरीजों का उपचार किया गया, जबकि माधवापुर कला केंद्र पर फार्मासिस्ट परमत्मा गुप्ता ने 21 लाभार्थियों को सेवाएं प्रदान कीं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुनियांव पर डॉ. अमितेश शुक्ला एवं फार्मासिस्ट रामकरण चौधरी द्वारा 51 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। मेले के दौरान उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी (डिप्टी सीएमओ) डॉ. आर.जी. सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौवा का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, दवा वितरण, साफ-सफाई व्यवस्था, अभिलेखों के रखरखाव तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने एवं शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके अलावा अधीक्षक डॉ. पी.एन. यादव, बीपीएम अरविंद त्रिपाठी तथा बीसीपीएम महेंद्र कुमार ने भी विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि आरोग्य स्वास्थ्य मेले के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके नजदीक बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने आमजन से स्वास्थ्य मेले में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराने और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments