Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)तंदूर से झुलसे बालक की 24 दिन बाद मौत:शादी समारोह में हुआ...

तंदूर से झुलसे बालक की 24 दिन बाद मौत:शादी समारोह में हुआ था हादसा, मामा की तहरीर पर हत्या की धारा में दर्ज होगा केस

#बस्ती_न्यूज

छावनी थानाक्षेत्र में पिछले महीने वैवाहिक समारोह के दौरान तंदूर की आग से झुलसे गोण्डा जिले के एक बालक की शनिवार रात लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना 24 दिन पहले हुई थी। इस मामले में पहले हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था, अब इसमें हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। गोण्डा जिले के दुर्जनपुर निवासी 11 वर्षीय अमन उर्फ चमन पुत्र संतोष बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र के बाघा नाला गांव में अपनी नानी सीतापति के घर रहता था। गत 16 अप्रैल की रात वह थाना क्षेत्र के मलौली गोसाईं गांव में राम गरीब निषाद की बेटी के वैवाहिक समारोह में गया था। समारोह के दौरान अमन तंदूर के पास चला गया था। बावर्ची की लापरवाही के कारण तंदूर से भड़की आग से वह बुरी तरह झुलस गया था। उसे इलाज के लिए लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीती शनिवार-रविवार की रात उसकी मौत हो गई। इस मामले में छावनी पुलिस ने झुलसे बालक के मामा देवीदीन की तहरीर पर बावर्ची के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने दो आरोपियों लालजी निषाद और रमेश निषाद को गिरफ्तार भी कर लिया था। थानाध्यक्ष छावनी चंदन कुमार ने बताया कि बालक की मौत के बाद अब आरोपियों के विरुद्ध हत्या की धारा बढ़ा दी जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments