Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बच्चों ने गर्मी से बचने को बनाया देसी पूल, VIDEO:बस्ती में खेत...

बच्चों ने गर्मी से बचने को बनाया देसी पूल, VIDEO:बस्ती में खेत में गड्ढा खोदकर पॉलिथीन बिछाई, पानी भरकर कर रहे मस्ती

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के कड़हा गांव में बच्चों ने भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए एक देसी स्विमिंग पूल तैयार किया है। बच्चों ने अपनी सूझबूझ और मेहनत से खेत में गड्ढा खोदकर यह अस्थायी पूल बनाया है। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों का दोपहर में घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इसी समस्या से निजात पाने के लिए प्रांजल चौधरी, दिवाकर चौधरी, विक्की चौधरी, प्रिंस चौधरी, रितेश चौधरी, अंकित चौधरी और आयूष शर्मा सहित अन्य बच्चों ने यह पहल की। बच्चों ने गांव के एक खेत में एक गड्ढा खोदा। इसके बाद उन्होंने गड्ढे में पॉलिथीन बिछाई और उसे पानी से भर दिया। इस तरह उन्होंने एक अस्थायी देसी स्विमिंग पूल तैयार कर लिया।अब गांव के बच्चे इसी अस्थायी पूल में घंटों समय बिता रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच यह पूल उनके लिए राहत का साधन बन गया है। ग्रामीणों ने भी बच्चों की इस पहल की सराहना की है, जिसमें उन्होंने सीमित संसाधनों का उपयोग कर गर्मी से बचने का उपाय खोजा है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments