Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)वाल्टरगंज थाने में बकरा ईद पर शांति समिति बैठक:आपसी सौहार्द बनाए रखने...

वाल्टरगंज थाने में बकरा ईद पर शांति समिति बैठक:आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में ईद-उल-अजहा (बकरा ईद) के आगामी त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में शनिवार सुबह वाल्टरगंज थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने की। उन्होंने उपस्थित लोगों से त्योहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाने और सरकार द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार के नाम पर किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न की जाए। क्षेत्राधिकारी ने विशेष रूप से खुले स्थानों पर कुर्बानी न देने और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी से बचने की हिदायत दी। थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक या भड़काऊ अफवाह न फैलाने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ पुलिस कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी। बैठक में उपस्थित संभ्रांत नागरिकों ने पुलिस प्रशासन को आश्वस्त किया कि इस बार भी त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर चौकी प्रभारी जिमदाशाही प्रदीप पांडे, चौकी प्रभारी गनेशपुर सचेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी मनौरी उपेंद्र शर्मा, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह सहित पुलिस बल और पीस कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments