Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नानपारा CHC में CMO का औचक निरीक्षण:अधीक्षक अनुपस्थित, दलालों पर कार्रवाई के...

नानपारा CHC में CMO का औचक निरीक्षण:अधीक्षक अनुपस्थित, दलालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए


शनिवार को नानपारा तहसील दिवस में शामिल होने पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) संजय शर्मा ने नानपारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल के नवागत चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नलिन राजा अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने कई बार फोन किया, जिसके बाद अधीक्षक डॉ. नलिन राजा 29 मिनट की देरी से अस्पताल पहुंचे। सीएमओ संजय शर्मा ने अधीक्षक को समय पर न पहुंचने के लिए फटकार लगाई और भविष्य में समय का पालन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में सक्रिय दलालों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। सीएमओ ने दलालों द्वारा मरीजों के पर्चे छीनने और एक्स-रे मशीन के संचालन को लेकर अधीक्षक को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने दलालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का संकेत दिया। कुछ दिन पहले ही अस्पताल में एक दलाल और पीआरडी जवान के बीच पर्चा छीनने को लेकर हाथापाई की नौबत आ गई थी। इस घटना के बावजूद दलाल अस्पताल में सक्रिय बने हुए थे। सीएमओ के जाते ही दलाल एक बार फिर अस्पताल परिसर में मरीजों के आसपास सक्रिय हो गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments