#बस्ती_न्यूज
बस्ती में प्रेमी युगल ने कुछ ही घंटों के अंतराल पर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात करते हुए फांसी लगा ली। इस घटना से आहत प्रेमिका ने शुक्रवार तड़के अपनी मां के नाम सुसाइड नोट लिखने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र की 23 वर्षीय युवती का उसी थाना क्षेत्र के दूसरे गांव के 21 वर्षीय युवक से लंबे समय से प्रेम संबंध था। गुरुवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नाराजगी में युवती ने युवक से “मर जाओ” कह दिया। इसके बाद रात करीब 11 बजे युवक ने वीडियो कॉल के दौरान ही घर की छत के कुंडे में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। यह दृश्य देखकर युवती गहरे सदमे में चली गई। बताया जा रहा है कि युवती को लगने लगा कि उसके शब्दों की वजह से प्रेमी ने यह कदम उठाया। इसी मानसिक तनाव में उसने अपनी मां के नाम एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें पूरी घटना का जिक्र करते हुए माफी मांगी। इसके बाद उसने भी घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, युवती के परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी राम प्रसाद यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
प्रेमिका वीडियो कॉल पर मर जाओ कहने पर…प्रेमी लगाई फांसी:बस्ती में सदमें में युवती ने भी दी जान, सुसाइड नोट से सामने आई पूरी घटना
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












