Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सीओ ने अपराधों, विवेचनाओं की समीक्षा की:कठेला समयमाता थाने पर मामलों के...

सीओ ने अपराधों, विवेचनाओं की समीक्षा की:कठेला समयमाता थाने पर मामलों के निस्तारण पर जोर दिया


शोहरतगढ़ क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी ने सोमवार को कठेला समयमाता थाने पर अपराधों और लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। उन्होंने थाना प्रभारी और उपनिरीक्षकों के साथ बैठक किया इस दौरान थाना क्षेत्र के शिकायत, अभिलेखो सहित अन्य विन्दुओ की जानकारी लिया उन्होंने जोर देकर कहा सभी मामले को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया बैठक के दौरान, क्षेत्राधिकारी ने विवेचनाओं, पुराने मामलों और जनशिकायत से प्राप्त प्रार्थना-पत्रों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने साइबर अपराध की रोकथाम के लिए प्रचार-प्रसार करने, साक्ष्य के आधार पर विवेचनाओं का निपटारा करने और अभियुक्तों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments