सिसवा विकास खंड के हरपुर पकड़ी गांव में शिव मंदिर के पास तेज आंधी-तूफान और बारिश के कारण कई पुराने पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गए। इस दौरान कई दुकानों के टिन शेड और छतें भी उड़ गईं। घटना में एक बाइक सवार पेड़ की चपेट में आकर मामूली रूप से घायल हो गया। पेड़ों के गिरने से सड़क पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। राहगीरों को मजबूरी में खेतों के रास्ते से होकर निकलना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, आंधी इतनी तेज थी कि देखते ही देखते बड़े-बड़े पेड़ सड़क पर गिर गए और हालात बिगड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों में विशाल, अभिषेक, ईश्वर, दुर्जन और फूलबदन सहित लोगों ने बताया कि अचानक पेड़ गिरने से अफरा-तफरी मच गई। काफी मशक्कत के बाद गिरे हुए पेड़ों को हटाया गया, जिसके बाद सड़क पर आवागमन बहाल हो सका। मंदिर कमेटी के सदस्य एवं सेवक राहुल सिंह, ओमप्रकाश प्रजापति और श्याम बिहारी ने मौके पर पहुंचकर पेड़ों को हटवाने में सहयोग किया। उन्होंने बताया कि अचानक आए तूफान के कारण यह घटना हुई, जिससे क्षेत्र में नुकसान हुआ है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
हरपुर पकड़ी में आंधी-तूफान से कई पेड़ उखड़े:कई दुकानों के छत उड़े, बाइक सवार घायल; सड़क जाम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












