#बस्ती_न्यूज
पाहीमाफी गांव निवासी स्वर्गीय राममूर्ति उपाध्याय के त्रयोदश कार्यक्रम एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। स्व० राममूर्ति उपाध्याय विक्रमजोत गन्ना समिति में पाहीमाफी क्षेत्र से डेलीगेट के रूप में कार्यरत रहे थे। इसके अलावा वे गांव के कोटेदार भी रहे और सघन सहकारी समिति गुण्डाकुँवर के उपाध्यक्ष पद पर रहकर अपनी सेवाएं देते रहे। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक कार्यों और योगदान को याद करते हुए उन्हें एक सरल, मिलनसार और जनसेवी व्यक्तित्व बताया। इस अवसर पर कोटेदार संघ बस्ती के जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, कोटेदार पप्पू सिंह, प्रधान प्रतिनिधि बटौली सोनू मिश्रा, राज नारायण मिश्रा, अनाद्रि मिश्रा, डॉक्टर रामबहादुर यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
पाहीमाफी में राममूर्ति उपाध्याय को श्रद्धांजलि:त्रयोदश कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, कार्यों और योगदान को किया याद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












