HomeHealth & Fitnessबस्ती के स्थापना दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय वशिष्ठ महोत्सव का रंगारंग...

बस्ती के स्थापना दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय वशिष्ठ महोत्सव का रंगारंग समापन

बस्ती का नाम बदलकर वशिष्ठ नगर करने के लिए जारी रहेंगे प्रयास-राना दिनेश प्रताप सिंह  
बस्ती – बस्ती के स्थापना दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय वशिष्ठ महोत्सव का रंगारंग समापन हुआ। मुंबई वालीवुड से आए प्रसिद्ध गायक नीरज तिवारी ने अपने भजनों से स्टेडियम में समां बांध दिया। राम जी की  सेना चली, अभी जरा ठहरो राम, पूरे भारत का बच्चा बच्चा जय जय श्री राम बोलेगा, बजाओ ढोल स्वागत ने हमारे राम आए हैं, बम भोले बम, होली खेले मसाने के गीतों पर दर्शक झूम उठे। लखनऊ से आई लोक गायिका सुश्री कल्पना पांडेय के भोजपुरी गानों तेरे दर पे ओ मेरी मैया, निमिया की डाली मैया ने खूब वाह वही बटोरी।
जबकि दूसरी ओर प्रदेश स्तरीय खोखो प्रतियोगिता में कुल 45 जिले की टीमों ने प्रतिभाग किया। यू पी खो खो लीग के लिए 24 बालक ,24 बालिका का चयन हो गया है जिनको नेशनल कोचिंग के लिए उनको शीघ्र सूचना दी जाएगी।
खो स्टेट चौंपियन शिप 2026 (बालक वर्ग )प्रथम – गोरखपुर , द्वितीय – वाराणसी , तृतीय – बस्ती चतुर्थ – जौनपुर , पंचम – बलिया , षष्टम – गाजीपुर सप्तम – प्रयागराज ,अष्टम – बिजनौर के साथ ही  वालीबाल (बालक वर्ग ) मेंप्रथम स्थान – पकरी चौहान, द्वितीय स्थान – बस्ती स्टेडियम और तृतीय स्थान – पैड़ा का रहा।
कबड्डी (बालक वर्ग ) में प्रथम स्थान – बस्ती टाइगर, द्वितीय स्थान – कोठवा भरतपुर,  तृतीय स्थान – बी आर एस एकेडमी और   कबड्डी (बालिका वर्ग ) में प्रथम स्थान – बी आर एस एकेडमी, द्वितीय स्थान – बी आर एस कप्तानगंज,  तृतीय स्थान – पी एस स्पोर्टस एकेडमी मरहा का रहा।हैण्ड बाल (बालक वर्ग ) में प्रथम स्थान – लक्ष्य एकेडमी, द्वितीय स्थान – स्टेडियम बस्ती (।)तृतीय स्थान – जी आई सी बस्ती ने प्राप्त किया।हैण्ड बाल (बालिका वर्ग ) में प्रथम स्थान – बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज बस्ती , द्वितीय स्थान – स्टेडियम बस्ती (।) तृतीय स्थान – जी जी आई सी बस्ती ने जीता।
खो खो स्टेट चौंपियन शिप 2026 (बालिका वर्ग ) में प्रथम – वाराणसी , द्वितीय – जौनपुर ,तृतीय – भदोही ,चतुर्थ – हरदोई ,पंचम – प्रयागराज, षष्टम – चंदौली ,सप्तम – बस्ती अष्टम स्थान  मथुरा ने हासिल किया।कार्यकम संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश स्तरीय खो खो प्रतियोगिता में बालक वर्ग में102 मैच हुआ जिसमें  596 खिलाड़ियों ने तथा बालिका वर्ग में 63 मैच हुआ जिसमें 448 खिलाड़ियों ने जीत के लिए जोर आजमाइश किया। 146 टीम कोच 45 निर्णायकों ने खेलों को सम्पन्न कराया।  हैंडबॉल वालीबाल कबड्डी में जनपद से 230 बालक और 90 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। विजेता प्रथम, द्वितीय, तृतीय को नकद राशि पुरस्कार के साथ मेडल और शील्ड प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी और विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ तिवारी ने महर्षि वशिष्ठ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्वलित किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया। कहा कि ऐसे आयोजनों से जहां हम अपनी संस्कृति की जड़ों को स्मृति करते हैं वहीं युवाओं के लिए अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यकम संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि जिले का नाम बदलकर वशिष्ठ नगर करने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष और भव्यता के साथ यह समारोह मनाया जाएगा। श्री राना ने अतिथियों, आगंतुकों और खिलाड़ियों का आभार जताते हुए कहा सभी से सहयोग से तीन दिवसीय यह समारोह भव्य बन सका।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राम नगर यशकांत सिंह, दिलीप पाण्डेय,सुनील कुमार गुप्ता, सूर्य कुमार शुक्ल,कृपा शंकर त्रिपाठी,प्रेम प्रकाश चौधरी,कैलाश मोहन श्रीवास्तव,विजय श्रीवास्तव, चंद्र मणि मिश्रा,परमात्मा मधेशिया,जितेंद्र सिंह गुड्डू, आशीष सिंह, रणजीत सिंह,विजय दुबे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments