कुदरहा ब्लॉक मुख्यालय सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्वनी यादव के नेतृत्व और बीसीपीएम राघवेंद्र त्रिपाठी की देखरेख में यह प्रशिक्षण आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को दिया गया। यह अभियान 1 से 30 अप्रैल तक चलेगा, जिसका उद्देश्य “संचारी रोगों पर सीधा वार, स्वस्थ व्यवहार अपनाना है” संदेश के साथ लोगों को जागरूक करना है। प्रशिक्षण के दौरान मच्छरों से बचाव और संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए कई महत्वपूर्ण उपाय बताए गए। इसमें दरवाजों और खिड़कियों पर जाली लगवाने, मच्छरदानी का नियमित उपयोग करने, पानी की टंकियों को ढककर रखने तथा कूलर, गमले और अन्य स्थानों पर जमा पानी को साप्ताहिक रूप से खाली करने की सलाह दी गई। इसके अतिरिक्त, नालियों की सफाई, जलभराव रोकने, झाड़ियों की कटाई और पशुओं के बाड़े घरों से दूर रखने पर भी जोर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने स्वच्छता अपनाने, शौचालय का प्रयोग करने, खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोने तथा साफ पेयजल के उपयोग की अपील की। बच्चों के टीकाकरण, विशेषकर जेई के टीकों पर भी ध्यान देने को कहा गया। बुखार होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाने, पर्याप्त तरल पदार्थ लेने और झोलाछाप चिकित्सकों से बचने की सलाह दी गई। इसके अतिरिक्त, 0 से 6 साल तक के बच्चों का आभा कार्ड बनाने पर भी जोर दिया गया। इस प्रशिक्षण में सीडीपीओ देवेंद्र मिश्रा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गुड़िया देवी, कमर जहां, श्यामा देवी, शशि कला सहित सैकड़ों आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा बहू मौजूद रहीं।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कुदरहा में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू:आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











