#बस्ती_न्यूज
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) विक्रमजोत में हफ्तों से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे अस्पताल के कर्मचारियों के साथ-साथ मरीजों और उनके तीमारदारों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी में मरीजों का इलाज मुश्किल हो गया है, खासकर रात के समय। अस्पताल परिसर में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जर्जर हालत में है। यह कभी एक फेज तो कभी दो फेज की बिजली सप्लाई देता है। विशेष बात यह है कि इसी ट्रांसफार्मर से विक्रमजोत पुरवे के लगभग पचास घरों को भी बिजली आपूर्ति की जाती है, जिससे व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अस्पताल में बिजली की आपूर्ति नाममात्र की होती है। पंखे चलते तो हैं, लेकिन मरीजों तक हवा नहीं पहुंच पाती। पिछले लगभग आठ दिनों से लगातार बिजली न आने के कारण अस्पताल में रखी वैक्सीन और अन्य उपकरण भी निष्प्रयोज्य हो गए हैं। हाल ही में 29-30 की रात को एक सड़क दुर्घटना में लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए थे, जिनका इलाज रात के अंधेरे में बड़ी मुश्किल से किया गया। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि हफ्तों से बिजली न आने के कारण रात में घायलों का उपचार करना बेहद कठिन हो गया है। डॉ. सिंह ने यह भी बताया कि बिजली आपूर्ति न होने से अस्पताल के कर्मचारियों को भी काफी दिक्कतें आ रही हैं और दवाओं का रखरखाव भी ठीक से नहीं हो पा रहा है। मरीजों और उनके तीमारदारों को भी लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है। यह समस्या आए दिन बनी रहती है, जिसका खामियाजा सभी को भुगतना पड़ रहा है। इस संबंध में विधायक को भी एक पत्र दिया गया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत में हफ्तों से बिजली गुल:मरीज बेहाल, 25 KVA ट्रांसफार्मर से पुरवे को भी सप्लाई, उपकरण खराब
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












