Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में अवैध तार में फंसकर दम्पति घायल:मंदिर से लौटते समय सड़क...

महराजगंज में अवैध तार में फंसकर दम्पति घायल:मंदिर से लौटते समय सड़क पर लटक रहे तार से हुआ हादसा


महराजगंज के फरेन्दा में रविवार शाम करीब 5 बजे एक हादसा हो गया। मंदिर से दर्शन कर लौट रहे एडवोकेट आशुतोष शोस्वामी के माता-पिता सड़क पर लटक रहे ढीले बिजली/वाईफाई केबल में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना कच्ची सड़क पर अजय सहनी के मकान के सामने हुई, जहाँ एक तार लगभग तीन फीट की ऊंचाई पर सड़क के एक किनारे से दूसरे किनारे तक लटक रहा था। बताया जा रहा है कि घटना के समय महिला का गला इस लटके हुए तार में फंस गया, जिससे दोनों पति-पत्नी जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और उन्हें सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर प्राथमिक उपचार दिलवाया। इसके बाद उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उनका इलाज जारी है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि यह तार अवैध कनेक्शन का हिस्सा था और लंबे समय से खुले में लटक रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार इसकी सूचना दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ। लोगों ने कहा कि यदि समय रहते सुधार किया जाता तो इस दुर्घटना को टाला जा सकता था। इस घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गई है। थानाध्यक्ष ने मौखिक तौर पर मामला दर्ज करने की बात कही है, हालांकि परिजनों ने अभी तक मुकदमा दर्ज कराए जाने की पुष्टि नहीं की है। थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि घटना की छानबीन कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी और अवैध कनेक्शन लगाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग से भी इस घटना की जांच की उम्मीद जताई जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही से जान-माल की हानि न हो। ग्रामीणों ने प्रशासन से विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने और खुले तारों को तत्काल हटाने की मांग की है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular