HomeHealth & Fitnessकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सांसद रवि किशन की शिष्टाचार भेंट, सहजनवा...

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सांसद रवि किशन की शिष्टाचार भेंट, सहजनवा एलिवेटेड रोड परियोजना पर जताया आभार

नई दिल्ली/गोरखपुर।*आज संसद भवन स्थित कार्यालय में गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी* से शिष्टाचार भेंट कर गोरखपुर जनपद में राष्ट्रीय राजमार्गों से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा की।

इस दौरान सांसद रवि किशन ने विशेष रूप से *सहजनवा में लगभग ₹700 करोड़ की लागत से प्रस्तावित एलिवेटेड रोड परियोजना* को स्वीकृति प्रदान किए जाने पर गोरखपुर की देवतुल्य जनता की ओर से केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

सांसद ने कहा कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना गोरखपुर की यातायात व्यवस्था को आधुनिक एवं सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके निर्माण से सहजनवा एवं आसपास के क्षेत्रों में लगने वाले जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, आवागमन अधिक सुरक्षित और तेज होगा तथा क्षेत्र के औद्योगिक, व्यापारिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

बैठक के दौरान गोरखपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार, सड़क अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण तथा भविष्य की विकास योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री  नितिन गडकरी ने गोरखपुर के विकास से जुड़े विषयों पर सकारात्मक दृष्टिकोण व्यक्त करते हुए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।

सांसद रवि किशन ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार के मार्गदर्शन एवं सहयोग से गोरखपुर में सड़क संपर्क और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे, जिससे पूर्वांचल के समग्र विकास को और अधिक गति मिलेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments